
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को सिविल सर्जन सहित स्टॉप नदारत मिला था
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं चिकित्सकीय स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार डॉ. अजय राज, अस्थिरोग विशेषज्ञ द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत आवेदन के अनुक्रम में उन्हें सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं को निरंतर बनाए रखने की दृष्टि से डॉ. रमेश सिंह मरावी, शिशुरोग विशेषज्ञ को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी का संपूर्ण प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी इस आदेश से जिला चिकित्सालय में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन की अपेक्षा जताई गई है।
गौरतलब है कि विगत दिनों जिला कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं पाई थी वहीं सिविल सर्जन सहित कई डाक्टर और नर्सिंग स्टॉप गायब था, जिस पर जिला कलेक्टर ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाएं सुधारने हेतु जरूरी कदम उठाए जाने की बात कही थी इसी क्रम में यह बदलाव किया गया है। सिविल सर्जन का प्रभार डाक्टर रमेश मरावी शिशु रोग विशेषज्ञ, को दिया गया जो कि जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर रह चुके है।

