राछो घाट के पास बस पलटी, आधा दर्जन यात्री गंभीर घायल

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राछो घाट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीजों को इलाज के लिए जबलपुर ले जा रही एक भोजक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार अधिकांश लोग इलाज के लिए जबलपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचित किया। कुछ ही देर में मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है।

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। वहीं शहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण घना कोहरा और घाटी क्षेत्र में वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!