एसपी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, मैत्री मैच में डिंडोरी इलेवन ने दर्ज करवाई जीत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शनिवार से एसपी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा।प्रतियोगिता में कोतवाली,पुलिस लाइन, एसपी ऑफिस, होमगार्ड, शस्त्र सुरक्षा बल सहित दस टीम शामिल होंगी। शनिवार की सुबह 9 बजे आयोजित मैच में पहले चरण में पुलिस लाइन और होमगार्ड के बीच खेला जावेगा।जबकि दूसरा मुकाबला शस्त्र यू सुरक्षा बल और कोतवाली इलेवन की टीमों के बीच होगा।सभी मैच हेतु दस ओवर निर्धारित किये गये है। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल पर देखने की सुविधा भी की गई है। एसपी कप के पूर्व शुक्रवार को मुख्यालय इलेवन और देहात इलेवन के बीच प्रदर्शन मैच खेला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष में खेल के माध्यम से शारीरिक रूप से फिट रहने व टीम भावना से काम करने का संदेश दिया गया।

मैत्री मैच निर्धारित 15- 15 ओवर का खेल गया। जिसमें सर्व प्रथम हेडक्वार्टर 11 के कप्तान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये देहात टीम 70 रनों पर आल आउट हो गई।इसके जबाब में लक्ष्य का पीछा करते हुये हेडक्वार्टर इलेवन ने बिना विकेट खोये ही 9 ओवर में जीत दर्ज करवा दी। शुभारंभ मैत्री मैच में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा,एसडीओपी डिंडोरी सतीश द्विवेदी,एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, गाड़ासरई प्रभारी गिरवर सिंह उईके, शिवलाल मरकाम प्रभारी बजाग, नरेंद्र पाल प्रभारी करंजिया, सूबेदार कुंवर सिंह उलाड़ीं प्रभारी पुलिस लाइन, सूबेदार अभिनव राय यातायात प्रभारी, अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!