जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, कलेक्टर को डाक्टर और स्टॉप मिला नदारत

कलेक्टर ने सिविल सर्जन की लगाई क्लास

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शुक्रवार को 11 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परेशान मरीजों की समस्याएं जानी और अस्पताल में अनुपस्थित डाक्टर और नर्सिंग स्टॉप की जानकारी ली। जिला चिकित्सालय से लगातार कई दिनों से अनुपस्थित सिविल सर्जन डॉक्टर अजय राज को जिला कलेक्टर ने जमकर लताड़ा और अनुपस्थित डाक्टरों के केविनो में ताला लगवाने की बात कही।

औचक निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर को मरीज परेशान घूमते मिले वही अधिकतर डाक्टर और स्टॉप नदारत मिला जिस पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों की जानकारी लेकर उन्हें नोटिस जारी किए जाने की बात कही।

जिला कलेक्टर ने उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जिला अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने हेतु कड़ी कार्यवाही की जाएगी, मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसका पूरा प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की है। इस दौरान मरीजों ने भी डाक्टरों के गायब रहने और स्टॉप की लापरवाही को शिकायते जिला कलेक्टर से की। जिला कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ SDM भारती भी उपस्थित रही। जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित डाक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी स्थिति जानते हुए उन्हें ड्यूटी पर उपस्थित रहने की चेतावनी दी। जिला कलेक्टर के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप मच रहा वही अनुपस्थित स्टॉप तत्काल भागता हुआ अस्पताल पहुंचते दिखाई दिया। जिला कलेक्टर ने ड्यूटी से नदारत बिना अनुमति मुख्यालय से गायब रहने पर सिविल सर्जन की फटकार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!