रैयुपरा में सड़क दुर्घटना

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, कोतवाली थाना अंतर्गत मंडला मार्ग में ग्राम रयपुरा के नजदीक सोमवार की दोपहर लगभग ढाई बजे दो मोटरसाइकिलो में आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालात गंभीर होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक सुदेश सिंह तेकाम पिता जगत सिंह 54 साल निवासी मुड़की अपनी बेटी को कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास से घर लाने जा रहा था। साथ में उसका बेटा रुद्र सिंह 9 साल भी था। इसी दौरान मनीष कुमार सोनवानी पिता गोपाल दास उम्र 35 साल निवासी ग्राम इमलई अपनी मां रामकली सोनवानी उम्र 55 साल को मोटरसाइकिल से लेकर डिंडोरी आ रहा था। तभी दोनों मोटरसाइकिल की आपस मे भीषण टक्कर हो गई। सूचना के बाद चारों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां सुदेश सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता मनीष सोनवानी की स्थिति गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि रामकली और बालक रुद्र सिंह का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है, बालक के पैर की हड्डी टूटने की जानकारी है।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय पहुंच गये।

