नगर की समस्याओं और व्यवस्थाओं पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने शहर के संपूर्ण विकास का दिया आश्वासन
बैगांचल एक्प्रेस, भोपाल, नगर परिषद डिंडोरी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता, अशोक सारस ने अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं भाजपा जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी के साथ प्रदेश के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को “विकास और सेवा” के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री निवास में मिलकर बधाई प्रेषित की और डिंडोरी नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव पेशकर बजट की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से सहयोग का अनुरोध किया। इस पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगर विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पवन शर्मा, समाजसेवी संदीप दत्त तिवारी के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

