जिला परिवहन अधिकारी और पुलिस के संज्ञान में लाया गया मामला
अवैध टैक्सियों पर परिवहन और पुलिस की कार्यवाही का इंतजार

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले में परिवहन विभाग और पुलिस की अनदेखी के चलते अवैध टैक्सियों का संचालन हो रहा है, जो मनमाने ढंग से ओवरलोडिंग करते है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि जिला परिवहन कार्यालय के कुछ दलालनुमा लोगों के संरक्षण में इस तरह की अवैध टैक्सियों का संचालन हो रहा है जो इन वाहनों से अवैध वसूली करते है जिसकी जानकारी परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नहीं है।
डिंडोरी जबलपुर मुख्यमार्ग पर स्थित शाहपुर में ओवरलोड अवैध वाहनों की धमाचौकड़ी पूरे दिन देखी जा सकती है जिससे लोग परेशान है, सड़क पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही बड़ी दुर्घटना की आशंका भी है।
परिवहन विभाग द्वारा इन पर कार्यवाही नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे है। बिना परमिट के सवारी ढोने वाले इन वाहन चालकों के पास कोई वैध परमिट होने की पुष्टि परिवहन विभाग के जिम्मेदार नहीं करते है किन्तु कुछ दलालों का संरक्षण टैक्सी चालकों को है जिनका कहना है कि उनके पास परमिट है। इन ओवरलोड सवारी एवं 3 तूफान वाहन के परमिट की आड़ में 9 वाहन अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी सामने आ रही है।

शाहपुर पलकी मार्ग एवं शाहपुर चौरा मार्ग पर तूफान वाहन की ओवरलोड की धमाचौकड़ी मची हुई है जबकि शासन के द्वारा परमिट पर प्रतिबंध है। तब भी खुलेआम ओवरलोड वाहनों को रोकने के आदेश की अवहेलना की जा रही है। तीन वाहन के परमिट की आड़ में 9 वाहन अवैध रूप से ओवर लोड चलाए जा रहे हैं जिससे आमजन की जान को खतरा बना हुआ है। वाहन क्रमांक MP 52 TA 1100, MP 52 TA0183, MP 52 TA 0144, MP 52 TA 1144, MP 52 TA 0432, MP 22 P0 388, MP 22 P0 206 के द्वारा नियमो की धज्जीया उड़ाई जा रही हैं। आए दिन शाहपुर पलकी मार्ग में इन वाहनों और उनके मालिक के द्वारा तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना कर वाहनों के द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था भंग की जाती है। जिससे आमजन को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।
टैक्सियों के परमिट की जांच कर कार्रवाई की जावे और इन पर लगाम कसकर वाहन मालिकों द्वारा जो नियमों को ताक में रखकर गाड़ियां चलाई जा रही हैं इसमें जल्द से जल्द सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे।
RTO को सौंपी गई अवैध टैक्सियों की जानकारी
शाहपुर क्षेत्र में संचालित इन अवैध वाहनों की जानकारी आज जिला परिवहन अधिकारी को देकर इनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। उक्त संबंध में थाना प्रभारी शाहपुर को भी एक लिखित शिकायत की गई है। अतः अब पुलिस और परिवहन विभाग से इन अवैध टैक्सी संचालन पर कार्यवाही का इंतजार है ताकि सड़क पर अव्यवस्थित और जानलेवा परिवहन को रोका जा सके।
