सहायक आयुक्त ने सरई माध्यमिक शाला का किया औचक निरीक्षण, कई शिक्षक मिले गायब

यशी ब्यौहार, राकेश धुर्वे, सी बी वनवासी मिले नदारत, नोटिस जारी

कीर्ति धुर्वे प्रभारी प्राचार्य को कार्यों के प्रति लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य राजेंद्र कुमार जाटव ने सोमवार को उच्चतर‌ माध्यमिक विद्यालय सरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर की साफ सफाई, प्रयोगशाला कक्ष का व्यवस्थित न होना, विद्यालय में छात्र/ छात्राओं की कम उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति पंजी में अनेकों शिक्षकों के हस्ताक्षर न होना पाया, हस्ताक्षर न होने का कोई कारण इन्द्राज किया था। स्मार्ट क्लास के उपकरण लगे हुए हैं, परंतु संचालन नहीं होना पाया गया।

सहायक आयुक्त ने स्कूल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शासकीय सेवक के रूप में सेवा के प्रति कदाचरण एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम के प्रतिकूल तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वैच्छाचारिता के अंतर्गत अनुपस्थित शिक्षक श्रीमती यसी ब्यौहार उच्च माध्यमिक शिक्षक, राकेश धुर्वे माध्यमिक शिक्षक, सी बी वनवासी उच्च माध्यमिक शिक्षक शिक्षक को नोटिस जारी किया है। वहीं श्रीमती कीर्ति धुर्वे प्रभारी प्राचार्य को कार्यों के प्रति लापरवाही पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दो दिवस के अन्दर जवाब प्रस्तुत किया जाएगा संतोषजनक जवाब नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!