मेंहदवानी: घर में परिवार के साथ सो रहे व्यक्ति की हथियार से हत्या

भलवारा के पोषक ग्राम कोड़ाझिर की घटना

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, मेहंदवानी थाना अंतर्गत कोड़ाझिर गांव में घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का घर बस्ती से दूरी पर स्थित है। रात में अंधेरे किसी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि सुबल शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भलवारा के पोषक ग्राम कोड़ाझिर में अज्ञात आरोपी द्वारा बुधवार की दरमियानी रात घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहंदवानी भेजा घुस।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबल शाह धुर्वे पिता फूदीलाल धुर्वे उम्र 55 वर्ष निवासी अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात लगभग 11:30 बजे के आसपास घर में घुसकर अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।अचानक कुछ आवाज आने पर घर के लोग उठे और देखा तो सुबल का शव पड़ा हुआ था। अज्ञात आरोपी हत्या के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मृतक के कान के पास गंभीर चोट आई है, जिससे सुबल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उसकी पत्नी और एक बेटा- बेटी भी घर पर ही सो रहे थे।

एकांत में है मृतक का घर:

मृतक के घर के आसपास केवल एक और मकान है बताया जाता है कि घर के कमरे में दरवाजा भी नहीं है। जिससे लोगों का अनुमान है कि अज्ञात आरोपी यही से घर में घुसा होगा। घटना के बाद रात में परिजनो द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाया और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर बयान भी दर्ज किए गए।

घटना को लेकर मेहंदवानी थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे ने जानकारी दी है कि पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!