
बैगांचल एक्प्रेस, जिले के वरिष्ठ पत्रकार असगर सिद्दीकी का अचानक हृदयाघात से 18 नवंबर को जबलपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। मिलनसार और मृदुभाषी असगर सिद्दीकी के अचानक दुखद निधन से जिले के पत्रकार में शोक व्याप्त है।
बुधवार को असगर सिद्दीकी के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकार भवन में पत्रकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की और मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों के साथ असगर सिद्दीकी को जानने वाले सभी पुलिसकर्मीयो सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
पत्रकार भवन में उपस्थित स्व. असगर सिद्दीकी के पुत्रों को पत्रकारों ने सांत्वना देते हुए ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
