बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कलेक्टर ने लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग कृषि, राजस्व, खाद्य विभाग, बैंकर्स, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन निराकरण समय सीमा के अन्दर प्राथमिकता के साथ किया जाए। फिर भी आपके द्वारा लापरवाही की जाती है तो आपके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आपके विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरण (याचिकाओं) को ध्यानपूर्वक समय सीमा, निर्धारित दिनांक के पूर्व न्यायालय में अपने अपने जवाब प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिस अधिकारी के द्वारा लापरवाही की जाएगी उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

