डिंडोरी पुलिस ने 26.50 लाख रुपए कीमत के 145 मोबाइल बरामद किए

डिंडोरी पुलिस अब तक 950 मोबाइल बरामद कर चुकी है

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के मार्गदर्शन में डिण्डौरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि 145 गुम हुए मोबाइल बरामद किए गए जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹26.50 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एस पी वाहिनी सिंह द्वारा बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए।

डिण्डौरी पुलिस ने साइबर टीम एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस स्टाफ की मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर 145 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹26,50,000/- (छब्बीस लाख पचास हजार रुपये) आकी गई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान साइबर सेल एवं थाना स्तर की टीमों ने मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक, IMEI ट्रेसिंग तथा डिजिटल निगरानी का उपयोग कर विभिन्न जिलों एवं राज्यों से मोबाइल फोन रिकवर किए है। जिसमें थाना कोतवाली डिण्डौरी से 48, शहपुरा से 36, समनापुर से 32, गाडासरई से 06, मेहंदवानी से 04, करंजिया से 10, एवं बजाग से 09, मोबाइल की रिकवरी की गई है।

गुम मोबाइल मिलने पर आमजन के चेहरों पर खुशी झलक उठी और लोगों ने डिण्डौरी पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की हृदय से प्रशंसा की। वर्ष 2024 से अब तक डिण्डौरी पुलिस द्वारा कुल लगभग 950 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹1 करोड़ 26 लाख 50 हजार आंकी गई है, जो जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत और भरोसे का विषय है।

डिंडोरी पुलिस की इस उपलब्धि में समस्त थाना, चौकी प्रभारी एवं मुख्यतः तकनीकी साधानों का कुशलतापूर्वक प्रयोग करते हुये मोबाइल फोन की सफल बरामद‌गी करने में प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान, रामरतन मार्को, लाल बहादुर सिंह आर. श्याम तिवारी, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर शियपाल, आर, रविन्द्र कुम्हरे, जगदीश प्रसाद, महेन्द्र धुर्वे, अरविंद वाटिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

डिण्डौरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत नजदीकी थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन में सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

डिंडोरी पुलिस ने मोबाइल गुम होने पर जागरूकता की दृष्टि से जानकारी दी है कि यदि आपका मोबाइल गुम हो जाता है तो निम्न प्रक्रिया को अपनाए जिससे आपका मोबाइल जल्दी मिल सकता है: CEIR पोर्टल पर जाएं https://ceir.gov.in

“Block your lost/stolen mobile” विकल्प पर क्लिक करें।

FIR की कोपी, मोबाइल की इनवॉइस और पहचान पत्र अपलोड करें।

मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज करें (फोन के बॉक्स या बिल में लिखा होता है)।

अपना आवेदन सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!