बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, मध्यप्रदेश शासन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति गठित की गई जिसमें प्रभारी मंत्री द्वारा उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के नामित 20 प्रतिनिधियों को शामिल कर एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा नामित प्रतिनिधियों को शामिल करते हुये जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन निम्नानुसार किया गया।
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन, अध्यक्ष
श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री, जिला डिण्डौरी
उपाध्यक्ष, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद, लोकसभा क्षेत्र-मण्डला, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधानसभा क्षेत्र-शहपुरा, ओमकार सिंह मरकाम, विधानसभा क्षेत्र-डिण्डौरी
रूदेश परस्ते,अध्यक्ष, जिला पंचायत, श्रीमती सुनीता सारस, मान्, अध्यक्ष, नगर परिषद डिण्डौरी, श्रीमती आशा सिह, अध्यक्ष, जनपद पंचायत डिण्डौरी, श्रीमती प्रियंका आर्को,अध्यक्ष, जनपद पंचायत-शहपुरा, श्री हन्नू सिंह पट्टा,अध्यक्ष, जनपद पंचायत-अमरपुर, श्रीमती अवंती कुशराम, अध्यक्ष, जनपद पंचायत-समनापुर, श्रीमती फूलकली मरावी,अध्यक्ष, जनपद पंचायत-बजाग, श्री रामप्रसाद तेकाम, अध्यक्ष, जनपद पंचायत मेहदवानी, श्री चरण सिंह धुर्वे,अध्यक्ष, जनपद,पंचायत-करंजिया, सदस्य रहेंगे।
समिति में नामांकित किए गए सदस्य
उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के 20 प्रतिनिधियो को समिति का सदस्य प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित किया गया है जो इस प्रकार है: लक्ष्मी नारायण अवधिया, निवासी-वार्ड न.9 डिण्डौरी (समाज सेवा),मनोहर सिंह ठाकुर, निवासी-शाहपुर (समाज सेवा), धनंजय बर्मन, निवासी डिण्डौरी (समाज सेवा), महेश पाराशर, निवासी-पुरानी डिण्डौरी (समाज सेवा),श्री लखनलाल बर्मन, निवासी-ग्रा.पं. सुन्दरपुर ज.प. समनापुर (समाज सेवा), श्रीमती अंजू डॉ. जीतेन्द्र ब्यौहार, निवासी-नर्मदा पुल पार डिण्डौरी (शिक्षा), श्री गुलाब सिंह ठाकुर, निवासी-अमरपुर (शिक्षा), पंकज सिंह तेकाम निवासी डिण्डौरी (शिक्षा), ज्ञान दीप त्रिपाठी, निवासी-न.परि. शहपुरा (विधि), भजन चक्रवर्ती, निवासी-न. परि. शहपुरा (विधि)
जयसिंह मरावी, निवासी, बसनिया ज.प. डिण्डौरी (पर्यावरण),जुगनंदन यादव, निवासी-ग्रा.प.बम्हनी ज.प.समनापुर (पर्यावरण), डॉ. सुनील जैन, निवासी-डिण्डौरी (चिकित्सा), मानसिंह करपेती, निवासी-ग्रा.प. पथरकुचा ज.प.बजाग (चिकित्सा), कैलाश रजक, निवासी न. परि. शहपुरा, राकेश सिहारे, समनापुर (खेल),लल्लू प्रसाद दुबे, निवासी-करंजिया (प्रगतिशील किसान), कृष्णा सिंह परमार, निवासी-ग्रा.पं.मडियारास ज.पं. डिण्डौरी (प्रगतिशील किसान), अवधराज बिलैया, निवासी डिण्डौरी (प्रगतिशील किसान) सुमित खनूजा, निवासी-न.परि. डिण्डौरी (उद्योग),
जिला कलेक्टर डिंडोरी समिति की सचिव होगी, समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य जिला स्तर के सभी विभाग प्रमुख तथा पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग आदि को आवश्यकता अनुसार आमंत्रित किया जायेगा।
समिति के उद्देश्य एवं कार्य :-
जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाऐ बनाना। परंपरागत कौशल को चिहिंत कर माननीय प्रधान मंत्री के “वोकल फॉर लोकल” के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुये जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार करना। जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना।
जिले मे स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारो को योजना के रूप में मूर्त रूप देना।

