बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, श्री हरप्रसाद अहिरवार, ग्रा.उ.वि.अ. प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड करंजिया जिला डिण्डौरी वर्ष 2025-26 में विभाग को प्रदाय लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति कराये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी द्वारा दिनांक 18/10/2025 को समीक्षा बैठक की गई उक्त आयोजित बैठक में विकासखंड प्रभारी- बजाग सूचना उपरांत भी अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया।
अहिरवार प्रा.उ.वि.अ. के द्वारा शासकीय कार्य संपादन में उदासीनता एवं लापरवाही बरती जाकर निर्देशों की अवहेलना की गई है जी म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आता है। उपरोक्त कृत्य के लिये श्री हरप्रसाद अहिरवार ग्रा.उ.वि.अ.प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड करेंजिया को म.प्र. सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलवनकाल में उनका मुख्यालय कार्यालय सहायक संचालक उद्यान डिण्डौरी होगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भले की पात्रता होगी।
इसी प्रकार श्री कुलदीप सिंह मरावी, ग्रा.उ.वि.अ. प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड बजाग जिला डिण्डौरी को भी निलंबित किया गया।

