बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, दिनांक 03.11.2025 को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाक्टर विपिन सिंह राजपूत प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग के द्वारा नशा करते हुये प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए, कलेक्टर जिला डिण्डौरी के निर्देशानुसार, डाक्टर मनोज पाण्डेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डिण्डौरी के द्वारा विपिन सिंह राजपूत को बी०एम०ओ० बजाग के प्रभार से मुक्त करते हुये वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर धुर्वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समनापुर को बी०एम०ओ० बजाग का प्रभार सौंपा गया है।

