ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर अमरकंटक मुख्यमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाईक चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हुई जिससे बाइक सवारों की मौत की जानकारी मिल रही है।

घटना बुधवार दोपहर की है, शहपुरा क्षेत्र के देवरी गांव के पास यह हादसा होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया है किंतु ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
उक्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्ची जिसे उपचार हेतु शहपुरा अस्पताल ले जाया गया था उसकी भी मौत होने की जानकारी आ रही है। बाइक पर सवार दो महिला, बाइक चालक और बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है वही बाइक सवार कुंडम के पास के किसी गांव के बताए जा रहे है।


