बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक अमरपुर के अध्यक्ष मधुदीप उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की बैठक 2 नवंबर को अमरपुर में आयोजित की गई है जिसमें सभी सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है।
जानकारी के अनुसार आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अमरपुर मे आवश्यक बैठक दिनांक 2 नवम्बर 2025 को कन्या हाई स्कूल अमरपुर के पास मे समय दोपहर 2:00बजें से आयोजित हैं। जिसमें अमरपुर संकुल अन्तर्गत समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हैं।
जिसमें दिनांक 9 नवंबर 2025 (रविवार) को जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों सहभागिता पर विचार विमर्श किया जाएगा और दिल्ली चलने की रणनीति बनाई जाएगी।

