युवाओं ने समाज के सभी लोगों से शोभायात्रा, प्राणप्रतिष्ठा और भंडारे में शामिल होने की अपील की

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, नामदेव समाज डिंडोरी के युवाओं के प्रयासों से काफ़ी लंबे समय बाद इस साल नामदेव जयंती पूरे उत्साह और धूम धाम से मनाए जाने की तैयारियों पूर्ण की जा रही है। जिसमें सम्पूर्ण समाज की उपस्थिति और सहयोग की अपील नामदेव समाज के युवाओं ने करते हुए
आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जो रूपरेखा बनाई है वह निम्न प्रकार से है:
31/10/25 दिन शुक्रवार प्रात 12 बजे नामदेव मंदिर से शोभा यात्रा जिसमे संत नामदेव महाराज की नई प्रतिमा स्थापना होना है उनकी शोभा यात्रा निकली जाएगी। तत्पश्चात शाम 5 बजे से श्री कृष्ण धुन 24 घंटे की होगी जो की 1/11/25 की शाम तक चलेगी। इसके बाद संत नामदेव जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
31/10/25 दिन शुक्रवार को समाज के सारे व्यपारी प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में आंगे आ कर अपना सहयोग प्रदान करे ऐसी अपील समाज द्वारा की गई है। उक्त संबंध में आज नर्मदा तट पर स्थित बिट्ठल भगवान के मंदिर में समाज के युवाओं, महिलाओं ने बैठक कर सबकी सहमति से आयोजन का निर्णय लिया, इसे समाज को संगठित और मर्यादित करने की दिशा में एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग का आव्हान समाज द्वारा किया गया।

