स्थाई वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, कोतवाली थाना अंतर्गत एक चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशव तिलगाम उर्फ चमरू पिता बिसाहू लाल तिलगाम निवासी कंडीकापा थाना करनपठार के विरुद्ध कोतवाली में वर्ष 2020 में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।

कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था सुनवाई के दौरान वारंटी उपस्थित नहीं हो रहा था जिसके विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट डिंडौरी द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस वारंटी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की केशव तिलगाम अमरकंटक रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास देखा गया है। सूचना के बाद बताये ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देते हुये वारंटी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से वारंटी को जेल दाखिल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!