बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
सौंपा जाने वाला प्रभार अजय मरकाम , प्राचार्य, शा.उ.मा.वि.चांदरानी को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर
शिवभजन सिंह परस्ते, प्राचार्य, हाई स्कूल कमरासोंडा को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमरपुर
अमोल सिंह मरावी, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि.गाडासरई को
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी वजाग
एम.के. राय, व्याख्याता, हाई स्कूल बढईगढ को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा
सामद सिंह मरावी, उ.मा.शि. उत्कृष्ट वि. मेंहदवानी को
प्रभारी विकासखंड शिक्षाअधिकारी मेंहदवानी
सतीश कुमार धुर्वे, उ.मा.शि. शा.उ.मा.वि. प्राचीन डिंडौरी को
विकासखंड शिक्षा अधिकारी डिंडौरी
चिंताराम कुशराम को उ.मा.शि. शा.उ.मा.वि.रूसा को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया का प्रभार सौंपा गया है।
उक्त आदेश के साथ ही पूर्व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी उपस्थिति मूल पदस्थ संस्था में देकर दिनांक 31.10.2025 तक प्रभार सौंप कर मुक्त होंगे। म.प्र. वित्तीय शक्ति पुस्तिका 2012 के भाग-1 के सहायक नियम 1.11 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पद के आहरण,सीसंवितरण के अधिकार प्रत्यायोजित किये जाते है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


