24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिला मुख्यालय के में अपनी दादी के साथ रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की 26 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से गायब है। गुमशुदा लड़की के परिजनों के अनुसार आठवीं तक पढ़ने के बाद से लड़की घर पर ही रहकर कामकाज करती थी। जबकि उसकी दादी बाजार में छोटा मोटा कारोबार करती है। घटना जिला मुख्यालय के करीबी गांव की है जहां लड़की घर पर अपने दो छोटे भाइयों के साथ थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी नाबालिक लड़की को डिंडोरी में उनके पड़ोस में रहने वाला लड़का घर से मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गया है। पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में भी इस बात का उल्लेख है कि पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक तनबीर खान पिता मुन्ना खान, निवासी मछली मार्केट वार्ड नंबर 7, डिंडोरी पर उन्हें लड़की को ले जाने का संदेह है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनके घर में दो बच्चे थे जिन्होंने पीड़िता को उक्त युवक द्वारा घर के सामने से मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले जाते देखा है। परिजनों का कहना है उनकी नाबालिक लड़की को ले जाने का जिस पर आरोप लगा रहे है वह संदेही युवक भी अपने घर पर नहीं है।
पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का प्रकरण 27 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे दर्ज कर लिया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा पड़ताल की जा रही है फिलहाल गायब लड़की का कोई सुराग मिलने का खुलासा नहीं हुआ है जबकि घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है, जल्दी ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। गायब हुई बालिका की दादी ने संदेही युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

