झूठ बोलकर प्राचार्य ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराकर, कर ली अतिथि शिक्षक की नियुक्ति

पालकों ने की प्राचार्य की शिकायत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, विकासखंड समनापुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में प्रभारी प्राचार्य द्वारा अनियमितता कर शिक्षाकर्मी की भर्ती किए जाने के संबंध में आवेदन कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने दिया है।

आवेदन में लेख है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई विकासखंड समनापुर में हम सभी पालको को न तो एसएमडीसी की बैठक की सूचना मिली है और न ही हम लोग बैठक में उपस्थित थे। पलकों ने आरोप लगाया गया कि प्रभारी प्राचार्य कीर्ति द्वारा हमारे घर पर आकर प्रस्ताव में हस्ताक्षर करावा लिए गए। उनके द्वारा गलत जानकारी देकर धोखे से पालकों के हस्ताक्षर करवाए है। प्रभारी प्राचार्य द्वारा पालकों से कहा गया कि आपके बच्ची की समग्र आईडी में नाम डिस्टर्ब है। तो कही आपके बच्चे स्कूल नहीं आते है। जो बच्चे आते है उनके पालकों से भी हस्ताक्षर करवाना है। ऐसा कहकर हम सभी से प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करवाकर ले गई है। बाद में हम लोगों को पता चला है कि वो झूठी जानकारी देकर अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रस्ताव में हस्ताक्षर करवा कर ले गई है। जो अतिथि शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत है, उनके स्थान पर नए व्यक्ति को अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त कर लिया गया है। जबकि शासन काआदेश है कि पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही रखा जाना है। ऐसी स्थिति में हमारे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक मुकेश खांडे को अध्यापन कार्य मे रखते हुए इस विषय को संज्ञान में लेकर प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।

गौरतलब है कि स्कूलों में इस तरह की मनमानी नियुक्ति के कई मामले है। जिनकी शिकायतें भी विभाग के अधिकारियों को की जा चुकी है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शासन के निर्देशों की अवहेलना कर मनमानी नियुक्ति करने वाले प्राचार्यों के विरुद्ध कार्यवाही कर ऐसी नियुक्ति को रद्द किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!