सात माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

समनापुर पुलिस की कार्रवाई

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, समनापुर थाना अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश नेताम गांव की ही एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया था और तब से ही फरार चल रहा था। 02 मार्च 2025 को महिला अपने घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुये राजेश नेताम ने उसके घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। महिला ने घटना की शिकायत थाना समनापुर में की थी महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64 एम, 332 बी, एवं 351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर किया गया। लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई और वह गांव से फरार हो गया था। जिसकी तलाश के लिये पुलिस ने मुखबिर लगा रखा था। पुलिस को मुखबिर से जानकारी लगी कि दीपावली पर्व में आरोपी अपने घर पर आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!