जिले के युवा नेता पंकज सिंह तेकाम ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 23 अक्टूबर 2025, जिले के युवा आदिवासी नेता पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में जिले के युवा नेता पंकज सिंह तेकाम को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के बाद से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर, मिठाईया बांटकर खुशी जाहिर की। इस उपलब्धि पर पंकज सिंह तेकाम को बधाई देने वालों का तांता लग गया। डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम सहित सभी पदाधिकारियों ने पंकज सिंह को शुभकामना दी।

पंकज सिंह तेकाम भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है वे डिंडोरी नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्टी संगठन की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों निभा चुके है। पंकज सिंह टेकाम विधानसभा चुनाव 2024 में डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी थे जो बहुत कम अंतर से चुनाव हार गए थे किंतु उनकी ऊर्जा और युवा कार्यकर्ताओं की पसंद होने के चलते उन्हें पार्टी प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपती रही है। मृदुभाषी और ऊर्जावान युवा नेता पंकज सिंह को प्रदेश संगठन द्वारा दी गई अहम जिम्मेदारी के बाद उनका राजनैतिक सफर आगे बढ़ने की संभावना और अधिक बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!