बैगांचल एक्सप्रेस, सुबखार निवासी 30 वर्षीय युवती ने डिंडोरी थाना में 17/10/2025 को लिखित आवेदन देकर शिवराज बघेल निवासी वार्ड न. 2 सुबखार के द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सबंध बनाने के संबंध में शिकायत की गई है। पीड़ित डिंडोरी में रहकर बीएससी की पढ़ाई के साथ घरेलू काम करती है। वह वर्ष 2023 से आरोपी शिवराज को जानती है जो मीटर रीडिंग का कार्य करता है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार वह जब काम करने घर से बाहर जाती थी तो शिवराज बघेल शादी का झांसा देकर दिनांक 25/06/23 से दिनांक 11/10/25 तक मेरे घर आकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था और अब मेरे से शादी करने से इंकार कर रहा है। जब भी मै उससे शादी करने के लिये कहती हू, तो वह मेरी बात को टाल देता है। घटना की बात मैने अपनी मां और दोस्तों को बताई है अतः निवेदन है कि शिवराज बघेल के विरूद्ध उचित कार्यवाही कि जावे। पुलिस द्वारा मामले को
पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी शिवराज बघेल के विरूद्ध प्रथम दृष्टया धारा 69, 332 (बी) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
पीड़िता आरोपी के अधिकारियों से भी लगा चुकी है गुहार
शिकायतकर्ता के अनुसार पूर्व में अनेकों बार शिवराज बघेल की शिकायत उसके कार्यालय में उपस्थित होकर कनिष्ठ अभियंता को भी की गई थी। किंतु अधिकारी द्वारा यह कह दिया गया कि यह मामला विभाग से संबंधित नहीं है मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। अधिकारियों का शिकायतकर्ता की द्वारा उपस्थित होकर शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं करना ऐसे कर्मचारियों को संरक्षण देना दर्शाता है।

