बाजार ठेकेदार पर नगर परिषद ने लगाया दस हजार का जुर्माना

छोटे व्यापारियों से बेजा बाजार वसूली करने पर ठेकेदार पर हुआ जुर्माना

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, सोशल मीडिया पर दिवाली त्यौहार के समय सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों से बाजार शुल्क के नाम पर 30 से 40 रुपए वसूले जाने के विरोध को देखते हुए गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करते हुए, छोटे व्यापारियों से वसूली किए जाने के संबंध में बाजार ठेकेदार विकास चौकसे पिता नरेश चौकसे को पत्र जारी किया था। इसके बाद भी बाजार ठेकेदार के द्वारा उसी तरह की बेजा वसूली की ख़बरें आ रही है।

जिस पर कार्यवाही करते हुए डिंडोरी नगर परिषद द्वारा जानकारी देते हुए खुलासा किया है कि छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली की खबर आ रही है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश पर श्रीमती सुनीता सारस, अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा चर्चा कर निर्णय लिया गया है कि उक्त के संबंध में संबंधित संविदाकार को तत्काल नोटिस जारी कर 10 हजार रुपए का जुर्माना राजस्व प्रभारी द्वारा किया गया है तथा संबंधित संविदाकार को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा अगर पुनः ऐसे अवैध वसूली की जाती है तो संबंधित का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि नगर परिषद में बाजार वसूली के नाम पर उक्त ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की ख़बरें सामने आती रही है। पूर्व में उक्त ठेकेदार पर नगर की सीमा के बाहर वाहनों से मनमानी वसूली किए जाने की शिकायतें मिली थी जिस पर नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए थे और वाहनों से की जा रही वसूली को रोका गया था। पिछले दिनों सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों से मनमानी राशि वसूली का मामला सामने आया था जिस पर सख्त निर्णय लेते हुए नगर परिषद द्वारा बाजार ठेकेदार विकास चौकसे पर जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!