रसोईया संघ ने बकाया मानदेय दिए जाने सौंपा ज्ञापन

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, रसोईया संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में रसोईया जिला कलेक्टर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ की प्रमुख मांग है कि दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उन्हें बकाया तीन माह के मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए। चार हजार रुपए मानदेय में उनका गुजारा मुश्किल से हो पाता है अतः रसोईयों को निर्धारित कलेक्टर दर से भुगतान किया जावे। रसोईयों का मानदेय 5 तारीख तक कराए जाने की व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। सांझा चूल्हा में कार्यरत रसोईया जिसको माह में 500 रु० दिया जाता है जब कि दिन भर काम करती है, आज की मंहगाई में इनका मानदेय बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है अतः इस दिशा में प्रशासन उचित कदम उठाए।

रसोईयों की मांग है कि उनका पिछले 3 माह का बकाया मानदेय एकमुश्त दिलाया जावे ताकि उनकी आर्थिक समस्या का कुछ निदान हो सके। रसोईयों का कहना है कि उन्हें बकाए की राशि पूरी नहीं दिए जाने से वे परेशान है और दिवाली के त्यौहार पर उनके सामने आर्थिक संकट है जिसका तत्काल निदान किए जाने का निवेदन शासन प्रशासन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!