बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, नगर के मुख्य बाजार के कई ठिकानों पर अवैध शराब बेचे जाने की खबर पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए। अपनी पड़ताल तेज कर दी है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित घोड़ा चौक पर छापेमारी कर 11 पाव अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की।
जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष पिता स्व. रामप्रसाद बर्मन जाति ढीमर उम्र 27 साल निवासी वार्ड 4 मस्जिद मोहल्ला के पास 4 पाव जिनियस रम एवं 7 पाव जीनियस व्हिस्की शराब रखी हुई थी। उक्त व्यक्ति से शराब रखने व विक्रय करने के सबंध में दस्तावेज चाहा गया जो कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से 11 पाव जिनियस शराब कुल कीमती 1419 रूपये की दिनांक 16/10/2025 के 12.40 बजे जप्त की गई। आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34A आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

