छोटे दुकानदारों से बेजा वसूली पर ठेकेदार को नगर परिषद ने दिया नोटिस

ठेकेदार को ठेका रद्द करने की दी चेतावनी

सोशल मीडिया की आवाज बनी छोटे व्यापारियों का सहारा

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, आज सुबह से सोशल मीडिया पर नगर के छोटे व्यापारियों से 30 और 40 रुपए बाजार शुल्क वसूले जाने की चर्चा चल रही थी। युवा पत्रकार दीपक ताम्रकार द्वारा उठाए गए इस मामले पर सभी पत्रकार स्वदेशी और छोटे कारोबारियों को राहत दिए जाने की आवाज उठा रहे थे। जिसे संज्ञान में लेकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया जिस पर मुख्य नगर पालिक अधिकारी, नगर परिषद द्वारा तत्काल बाजार वसूली करने वाले ठेकेदार की नोटिस देकर छोटे व्यापारियों से बेजा वसूली पर नोटिस जारी कर, आगे ऐसा पाए जाने पर अनुबंध निरस्त किए जाने की चेतावनी दी है।

नगर परिषद द्वारा जारी सूचना पत्र में मेसर्स मीका ट्रेडर्स,
अनूपपुर प्रो. विकास चौकसे पिता श्री नरेश कुमार चौकसे, सिविल लाईन डिण्डौरी को
कहा गया है कि आपके नाम से निकाय द्वारा बाजार वसूली का ठेका दिया गया है। निकाय में इस आशय की कई शिकायते प्राप्त हुई है कि आप एवं आपके कर्मचारियो द्वारा शासन द्वारा छूट प्राप्त छोटे व्यवसाईयो से अवैध रूप से राशि की वसूली की जा रही है। आपका यह कृत्य अनुबंध पत्र की शर्तों के विपरीत एवं शासन के निर्देशो के विपरीत है।

अतः सूचना पत्र के माध्यम से आपको निर्देशित किया जाता है कि अवैध रूप से की जा रही वसूली तत्काल बंद कर। इस कार्यालय में स्वतः उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि अनुबंध पत्र की शर्तों के विपरीत आचरण किये जाने के कारण आपके विरूध्द विधि सम्मत कार्यवाही करते हुये ठेका निरस्त करने की कार्यवाही क्यों न की जाए।

उक्त मामले में परिषद द्वारा पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया है कि छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली की खबर आ रही है उक्त खबर के क्रम में माननीय अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी ने तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए की संबंधित संविदाकार को नोटिस जारी करे। उक्त क्रम में अवैध वसूली को बंद किए जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं उसके बाद भी अगर संविदा कार द्वारा वसूली किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जावेगी।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस के द्वारा तत्काल दिए गए निर्देश से छोटे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। त्यौहार के इस अवसर पर व्यापारियों ने अध्यक्ष एवं परिषद के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे गरीब और छोटे व्यापारियों के हित में बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!