आबकारी विभाग की धरपकड़, अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

बैगांचल एक्सप्रेस, जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम हेतु 14 अक्टूबर 2025 को आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त डिंडौरी के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी की कार्यवाही की गई जिसमें विजय पिता महेश बर्मन निवासी वार्ड न 2 डिंडौरी के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा, गोलू बर्मन पिता रामप्रसाद बर्मन निवासी वार्ड न 7 डिंडौरी के कब्जे से 11 पाव जीनियस व्हिस्की, 4 पाव जीनियस रम, 3 पाव गोवा व्हिस्की, अरविन्द पिता कदम बनबासी निवासी वार्ड न 2 डिंडौरी के कब्जे से 14 पाव जीनियस रम बरामद की गई।
उपरोक्त अपराधियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 (संसोधित 2000) की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक करिश्मा सलामे, मनीष उईके व अन्य आबकारी स्टाफ उपस्थित रहा।
अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!