गौर रोड तारकोल लिमिटेड कंपनी पर स्वीकृति संपत्ति के बाद भी खनन का मामला
डिंडौरी, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले में लापरवाही, अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए, अधिकारियों एवं ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
ग्राम शिवरी में अवैध खनन की शिकायत पर जांच के निर्देश
तहसील बजाग के ग्राम पंचायत सुनपुरी अंतर्गत ग्राम शिवरी में अवैध खनन की शिकायत पर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने खनिज अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, गौर रोड तारकोल लिमिटेड कंपनी द्वारा डिंडोरी – अमरकंटक हाईवे पर स्थापित प्लांट में स्वीकृति समाप्त होने के बावजूद विस्फोटक का उपयोग कर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है।
कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


