मेहंदवानी ITI भवन निर्माण में मजदूर की मौत पर EE, PIU और ठेकेदार को नोटिस

EE के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित होगी ठेकेदार पर FIR और ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही संभव

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, विकासखंड मेहंदवानी स्थित आईटीआई भवन निर्माण में मजदूर की मौत के प्रकरण में कार्यपालन यंत्री (भवन) पारस सिंह को पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना की जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश के बावजूद अब तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है, जो गंभीर लापरवाही है। इसके लिए पारस सिंह के विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाऐगी।

ठेकेदार को नोटिस

इसी प्रकरण में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से मजदूर की मौत के मामले में ठेकेदार मेसर्स हरगोविंद दास गुप्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि मजदूरों से बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और सुरक्षा किट के कार्य कराया जाना गंभीर लापरवाही है। ठेकेदार से सात दिवस में जवाब मांगा गया है, अन्यथा FIR दर्ज कर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

खबर का असर

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों बैगांचल एक्सप्रेस ने निर्माणाधीन ITI भवन में मजदूर की मौत के मामले में निर्माण एजेंसी PIU, ठेकेदार और स्वास्थ विभाग की लापरवाही की खबर को प्रमुखता से उठाया था जिससे विभाग में हड़कंप मच गया था। किंतु उक्त मामले में जिला कलेक्टर की कार्यवाही के बाद भी कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। प्रामाणिक तौर पर आज दिनांक को भी विभाग के निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिस पर विभाग के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह है। वही ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामले में अब तक मेंहदवानी थाने में उक्त मजदूर की मौत का मामला दर्ज नहीं हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार उक्त मजदूर की मौत पर जबलपुर के लार्डगंज थाने में मर्ग कायम किया गया है, हमें डायरी प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह बिना कायमी के मजदूर का प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रेफर किए जाने को लेकर मेंहदवानी अस्पलाल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!