बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, सब्जी उत्पादन में बाहर प्रदेश से आए हुए किसानों द्वारा रासायनिक और जहरीली दवाओं का उपयोग करने का मामला जोर पकड़ रहा है। इस पर जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सख्त कार्यवाही के संकेत दिए है। पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हानिकारक सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों की वैधानिक जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसानों पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि उक्त मामले का पिछले दिनों खुलासा हुआ था जिसमें हरियाणा से आए किसानों द्वारा गड्ढा बनकर उसने उसमें जहरीले रसायनों का घोल बनाकर सब्जियों में छिड़काव किए जाने की बात सामने आई थी। जिस पर अब तक जिम्मेदार विभाग ने कोई भी एक्शन नहीं लिया है। किंतु जिला कलेक्टर ने ऐसे किसानों पर सख्त कार्यवाही के संकेत दिए है। हानिकारक सब्जी उत्पादन को लेकर आमलोगों में भी आक्रोश है।


