खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पूर्व खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण जारी

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिलेभर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री के नमूनों का संग्रहण कार्य निरंतर जारी है।

इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को तहसील क्षेत्र बाजाग में विभिन्न होटल एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नामदेव बेकरी से मिल्क केक, पवित्र भोजनालय से अरहर दाल, पनीर एवं सांभर, तथा न्यू मित्र मिलन ढाबा से एनर्जी ड्रिंक एवं आटे के नमूने संग्रहित किए गए। इसके साथ ही शुभ किराना स्टोर, विनोद कुमार साहू किराना स्टोर एवं अन्य दुकानों का निरीक्षण कर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया।

13 अक्टूबर 2025 को डिंडोरी नगर स्थित रितु स्वीट्स एवं भोजनालय में सघन निरीक्षण कर खोवा, छेना एवं नमकीन के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त मां शारदा ट्रेडर्स से सरसों तेल, बिस्कुट एवं राइस ब्रान तेल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

अभिहित अधिकारी श्री मनोज पाण्डेय ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए यह कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह टेकाम एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!