गौराकन्हारी में वन विभाग की सयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर किए जब्त

वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्यवाही

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी,जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत गौराकन्हारी क्षेत्र में वन विभाग की सयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात वनमण्डल अधिकारी सामान्य पुनीत सोनकर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित कर अवैध रेत कारोबारियों पर कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी सुदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में बजाग और समनापुर के वन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध रेत का परिवहन करते पकड़ा।वन परिक्षेत्र अधिकारी गौराकन्हारी रेवा सिंह परस्ते ने बताया कि यह कार्रवाई गश्ती दल द्वारा की गई। जिसमें तीनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जप्त कर समनापुर रेंज कार्यालय में खड़ा किया गया है। सभी वाहनों पर राजसात की कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

गौराकन्हारी क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार जोरो पर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराकन्हारी क्षेत्र से नियमित तौर पर बड़ी मात्रा में लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होता है। जिस पर स्थानीय वन अमले द्वारा रोक नहीं लगाए जाने की खबरें आती रही है। ऐसे में वन मंडल अधिकारी सामान्य द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अवैध रेत माफियाओं पर कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात वनमण्डल अधिकारी सामान्य पुनीत सोनकर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित कर अवैध रेत कारोबारियों पर कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी सुदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में बजाग और समनापुर के वन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 3 ट्रैक्टर ट्रालियों को अवैध रेत का परिवहन करते पकड़ा।

उक्त कार्यवाही वन मंडल अधिकारी सामान्य द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अवैध रेत माफियाओं पर की गई है। संयुक्त टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर सुदीप मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी चांडा अजय मुकुंद पोल सहित वन रक्षक जगदीश बांधव, नरेश मरावी, दिनेश मरावी, अखिलेश दुबे आदि शामिल थे। देर रात रेत माफियाओं पर हुई कार्यवाही की अधिकृत जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा अभी जारी नहीं की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी गौराकन्हारी रेवा राम परस्ते ने बताया कि अभी पंचनामा आदि बनाया जा रहा है देर शाम तक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!