पुलिस ने जब्त की अवैध रेत सहित ट्रैक्टर ट्राली, बैगांचल एक्प्रेस की खबर का असर

पुलिस ने जब्त की अवैध रेत सहित ट्रैक्टर ट्राली

पुलिस कार्यवाही से मचा रेत माफिआयों में हड़कंप

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, बजाग मुख्यालय से लगभग 9 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सैलवार में गुरुवार की रात्रि बजाग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। नवागत थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार करने वाले माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। बताया गया कि जिस रॉयल्टी के आधार पर रेत का परिवहन किया जा रहा था उसकी वैधता घंटों पूर्व समाप्त हो चुकी थी तथा जिस ट्रेक्टर वाहन से रेत में लोड कर ले जाया जा रहा था उक्त वाहन के बीमा अवधि भी पूर्व में समाप्त हो चुकी है। वही मौके पर वाहन चालक के पास लाइसेंस भी नहीं पाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर वाहन को थाने में लाकर खड़ा कर लिया है।

गौरतलब है कि सैलवार में रेत जांच नाका होने के बावजूद भी कई रेत कारोबारी अन्य रास्ते से चोरी चुपके से रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस दल द्वारा सैलवार के समीप रात्रि लगभग आठ बजे मौके पर जाकर रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली वाहन क्रमांक एमपी 52 जेडए 3105 में रेत के परिवहन एवं वाहन से संबंधित दस्तावेजो कि जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि रॉयल्टी की वैधता समाप्त हो चुकी है तथा वाहन के दस्तावेज भी पूर्ण नहीं है, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है तथा ट्रेक्टर वाहन स्वामी रामप्रसाद पिता मंगल सिंह पर कार्यवाही करते हुए मामला खनिज विभाग को अग्रेषित किया गया है पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित नगर पुलिस का अमला मौजूद रहा है।

खबर का असर, हरकत में आई बजाज पुलिस

उल्लेखनीय है कि आज ही बैगांचल एक्प्रेस ने करंजिया बजाग क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं की गतिविधियों का खुलासा किया था। खनिज विभाग परिवहन विभाग और पुलिस से कार्यवाही कर राजस्व चोरी रोकने की अपेक्षा की गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!