नाबालिग का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपित साहिल अली पर मामला दर्ज

नाबालिग बालिका का ब्रेनवाॅश कर मतांतरण करने का परिजनों ने लगाया आरोप

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, कोतवाली थाना मुख्यालय निवासी 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाले युवक साहिल अली पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि साहिल अली के द्वारा आवेदक की नाबालिग बालिका का लगातार पीछा कर छेडछाड कर मानसिक रूप से परेशान करने शोषण किये जाने एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

आरोपी साहिल अली निवासी डिंडौरी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 78, 74, 75, 351(3) एवं 7/8, पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। एफआईआर में लेख किया गया कि साहिल अली द्वारा लगातार नाबालिग का पीछा कर छेडछाड कर मानसिक रूप से परेशान करने शोषण किये जाने एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। नाबालिग कक्षा 11 वीं की छात्रा है। विगत दो वर्षों से साहिल अली उसके सम्पर्क में है। छात्रा के स्कूल आने जाने के दौरान रास्ते में वह इस तरह के कृत्य को अंजाम देता है। 24 जुलाई को छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर शाम करीब 04.30 बजे लौट रही थी। तब मेन रोड में साहिल उसे नर्मदा घाट तरफ ले गया और वहां उसके साथ छेडछाड की। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो साहिल को छात्रा से दूर रहने को कहा गया था। इस पर साहिल ने कहा की जो भी बीच में आया तो जान से खत्म कर दूंगा। साहिल अली द्वारा नाबालिग को ब्रेनवाश कर अपने पक्ष में कर लिया गया है। साहिल अली नाबालिग लडकी के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आरोपी अब भी घर से आते जाते समय छात्रा का पीछा करता है। साहिल अली की इन हरकतों के चलते पूरा परिवार काफी भय में है।

गौरतलब है कि लगभग 21 दिन पूर्व परिजनों ने कोतवाली थाना में षिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि साहिल अली द्वारा उनकी बेटी का ब्रेनवाश कर उसे मतांतरित कर दिया गया है। उनकी लडकी से लगातार फोन में बात करता है और उसे झांसे में ले रखा है। बतलाया गया कि नाबालिग छात्रा कक्षा 10 वीं में 75 प्रतिशत अंक लाये थे लेकिन अब वह पढाई भी नहीं कर पा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को संदिग्ध मोबाईल नम्बर भी उपलब्ध कराये थे बावजूद इसके ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पीडित पक्ष ने 06 अक्टूबर 2025 को एसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस तरह बालिका का ब्रेनवॉश किया गया है, कि वह हिन्दू देवी देवताओं को भी मानना भी बंद कर दिया है। आरोप लगाया गया था कि आरोपी अब भी बिना डरे नाबालिग बालिका से बात करता है और परिजनों के खिलाफ बहका भी रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजन परेशान थे दोनों जगह निराश होने के बाद गुरूवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जब डिंडौरी पहुंचे तो पीडितों ने उनसे मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी और बतलाया था कि बस स्टेंड के पंचर दुकान में काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा उनकी नाबालिग लडकी का ब्रेनवॉश कर मतांतरण किया जा रहा है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी साहिल अली के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और लैगिंग अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!