गरबा महोत्सव संपन्न, वैश्य महा सम्मेलन का भव्य आयोजन

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 28 सितंबर 2025, वैश्य महा सम्मेलन डिंडोरी के तत्वाधान में विशाल गरबा महोत्सव का आयोजन शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय में यह पहला आयोजन था जिससे महिलाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंची और उत्साह के साथ गरबा में शामिल हुई। जिसके बाद आयोजकों द्वारा जजों के निर्णय के अनुसार विजेताओं की घोषणा की गई।

प्रथम पुरस्कार सीनियर मंजरी बिलैया, द्वितीय ज्योति नामदेव, तृतीय चांदनी जैन को दिया गया। ऑल ओवर परफॉर्मेंस जाह्नवी मार्को रही उक्त कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर गिरीश प्रश्नानी ने नगद राशि भेंट की अन्य सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी वैश्य महासम्मेलन डिंडोरी के द्वारा प्रदान की गई।

आयोजित कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति वाहिनी सिंह , पुलिस अधीक्षक, डिंडोरी, श्रीमती सारिका नायक नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्री अशोक अवधिया अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी, श्री चमरू सिंह नेताम जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री रूद्रेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री नरेंद्र राजपूत व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री अवध राज बिलैया पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सहित कार्यक्रम में पदम खेमकर, प्रदेश महामंत्री वैश्य महासम्मेलन एवं प्रदेश सचिव केट, मुकेश अग्रवाल जी जिला अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन शहडोल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।


इसके साथ ही डिंडोरी पदाधिकारी कमलेश अवधिया जिला अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन डिंडोरी, अखिलेश सोनी जिला प्रभारी, अनिल अवधिया जिला मीडिया प्रभारी, कान्हा प्रश्नानी एवं रोहित कांसकार, सपना जैन संभागीय महामंत्री महिला इकाई,संतोषी सोनी जिला अध्यक्ष, संध्या जैन जिला प्रभारी, नीलू जैन जिला महामंत्री, श्वेता जैन, ज्योति चौकसे गरबा प्रभारी, दीपक जैन, सत्येंद्र जैन, मुकेश जैन लालू एवं वैश्य सम्मेलन के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!