मनरेगा के काम बंद, जनपद अध्यक्ष और सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने विरोध में घेरा जनपद कार्यालय

बैगाचक एक्सप्रेस, डिंडोरी, 26 सितंबर 2025, जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीण मजदूरी न मिलने से परेशान है क्षेत्र में पलायन बढ़ रहा है वही जनपद पंचायत के द्वारा मनरेगा अंतर्गत गत वर्ष के निर्माण कार्यों का मजदूरी भुगतान नहीं किए जाने से मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष मेंहदवानी और जनपद सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ जनपद कार्यालय का घेराव किया और जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में जनपद पहुंचे ग्रामीणों को जनपद सीईओ प्रमोद ओझा ने शीघ्र मनरेगा कार्य प्रारंभ कराए जाने का आश्वासन दिया। बरसात की वजह से निर्माण कार्यों पर रोक लगाना बताया गया।

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा

जनपद स्तर पर निर्माण कार्यों का बंद होना और मजदूरी का भुगतान नहीं होने के पीछे जो वजह अधिकारी बता रहे है उसकी जानकारी जनपद अध्यक्ष और सदस्यों को नहीं होने से जाहिर है कि जनपद के अधिकारी इन चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे है। जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन देने पर अधिकारी जवाब देते है। ऐसे में शासकीय योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन संभव नहीं है। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच सामंजस्य नहीं होने के कारण ही मेंहदवानी जनपद के ग्रामीण और मजदूर परेशान है लोगों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!