CM Helpline निराकरण में डिंडोरी को मिला A ग्रेड

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडौरी, 24 सितंबर 2025, कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। अप्रैल 2025 से प्रभारी अधिकारी श्री वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन में कर्मठता एवं लगातार प्रयासों और साथ ही साथ अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव के मार्गदर्शन से सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा एवं समयबद्ध निराकरण के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2025 में डिण्डौरी जिला मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में वेटेज के आधार पर लगातार “ए” ग्रेड में स्थान बनाए हुए है।

इस सफलता में लोकसेवा प्रबंधक रंजीत सिंह, सहायक विनय अवधिया का एवं जिले के समस्त विभाग और अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने टीम के साथ मिलकर सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित किया।

कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं टीम के सामूहिक प्रयासों से डिण्डौरी जिला सीएम हेल्पलाइन निराकरण में प्रदेश में अग्रणी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!