युवा शक्ति टीम ने भी नर्मदा पुल मार्ग की सड़क के भरे गड्ढे

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 21 सितंबर 2025, नवरात्रि महोत्सव प्रारम्भ होने वाला है। इस दौरान विसर्जन हेतु प्रतिमाएँ नर्मदा पुल मार्ग से निकलती हैं वहीं इसी मार्ग से नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी देवी दर्शन हेतु इस मार्ग से आते है। किंतु भारी बरसात और नगर परिषद की अनदेखी के कारण उक्त मार्ग बुरी तरह से जर्जर हो चुका है, लोगों का इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल है। युवा शक्ति टीम ने वार्ड क्रमांक 7 (पुल के पार) सड़क के इन गड्ढों को अस्थाई रूप से ठीक करने का प्रयास किया है जिससे आवागमन में आसानी हो। टीम के युवाओं ने इन गड्ढों को खुद ही ठीक करने का प्रयास किया है जिससे लोगों को थोड़ी तो आसानी हो सके।नगर परिषद को उक्त मार्ग के गड्ढों को स्थाई रूप से सुधारने की शीघ्र व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उत्सव के दौरान लोगों को परेशानी नहीं हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आयोजन की गरिमा बनी रहे।

युवा शक्ति टीम ने एक सावधानी व चेतावनी बोर्ड लगाया है जिसपर सावधानी से चलने, सड़क पर बैठे जानवरों का ध्यान रखने, वाहन धीमी गति सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की गई है। युवा शक्ति टीम ने नगर परिषद से साफ सफाई किए जाने, मीट, मछली की दुकान शहर के बीच से हटवाने और सभी मार्गों की मरम्मत किए जाने की मांग की गई है।

✍️ धर्मेंद्र मानिकपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!