महिला से दुष्कर्म मामले में LIC एजेंट कृष्ण कुमार चंदेल गिरफ्तार

शादीशुदा आरोपी द्वारा शादीशुदा महिला के साथ 8 साल से किया जा रहा था दुष्कर्म

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 21 सितंबर 2025, जिले के जाने माने भारतीय जीवन बीमा कंपनी के अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल को कोतवाली पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली थाना अंतर्गत एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर कई सालों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पुरानी डिंडोरी निवासी कृष्ण कुमार चंदेल के खिलाफ महिला ने शिकायत में आरोपी द्वारा पिछले कई सालों से उसका शारीरिक शोषण किए जाने के आरोप लगाए गए है। शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला के साथ आरोपी कृष्ण कुमार चंदेल द्वारा वर्ष 2017 से लेकर अब तक कई बार दुष्कर्म किया गया है। इस दौरान आरोपी लगातार पीड़िता को शादी का झांसा भी देता रहा। बताया जाता है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है वहीं पीड़ित महिला की भी एक वर्ष पूर्व शादी हो गई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी LIC एजेंट कृष्ण कुमार चंदेल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है और कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!