बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 21 सितंबर 2025, जिला मुख्यालय के करीब मंडला मार्ग पर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान आवासीय विद्यालय में रहने वाले छात्रों ने मंडला–डिंडौरी एनएच हाईवे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाज़ी की।

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य और अधीक्षक उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। बच्चों ने कहा कि उन्हें अक्सर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया जाता है और कई बार मारपीट भी की जाती है। इसी प्रताड़ना के विरोध में छात्र सड़क पर उतर आए और लगभग एक घंटा तक हाईवे जाम रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाइश देने की कोशिश की छात्रों ने शिकायतों की जांच करवा कर उचित कार्यवाही के आश्वासन के बाद सड़क से उठने का फैसला लिया।
आवासीय विद्यालय में रह रहे छात्र अधीक्षक के दुर्व्यवहार, घटिया खाना दिए जाने और प्राचार्य द्वारा उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने से परेशान होकर सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। जिला प्रशासन को उक्त मामले में निष्पक्ष जांच करवा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करना चाहिए ताकि आगे कोई से कोई ऐसी घटना न हो।

