बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडौरी, 20 सितंबर 2025, जिला मुख्यालय में 16 वर्षीय बालिका को बरगलाकर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को शाम बालिका के परिजनों के साथ हिन्दू संगठन और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूक्ष्म जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।
मामले में बालिका को भावनात्मक संबंध बनाकर एक युवक पर धर्म परिवर्तन हेतु बरगलाए जाने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है।परिजनों का कहना है कि बच्ची पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव में है इस दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। आरोप है कि युवक ने बच्ची को मानसिक रूप से प्रभावित किया और उसे आत्मघाती कदम उठाने तथा घर से भागने के लिए उकसाया। राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और संस्कृति से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर पुलिस को गंभीरता से कठोर कार्यवाही करना चाहिए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ कर दी गई है। पीड़िता और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन बच्ची की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को देखते हुए मामले में संवेदनशीलता से कार्यवाही करना जरूरी है। अब देखना यह है कि प्रशासन कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।
घटना को लेकर समाज में आक्रोश
समाज विशेष के युवकों द्वारा साजिश के तहत नाबालिक और कम उम्र की वयस्क युवतियों को प्रेम संबंधों में फंसाकर, घर के बाहर रह रही लड़कियों को डरा धमकाकर और आर्थिक रूप से लालच देकर झूठे प्रेमजाल में फंसाकर दैहिक शोषण किए जाने और उनका धर्म परिवर्तन कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह की घटनाओं में समाज विशेष एकजुट होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले युवकों का समर्थन करता है इसी के चलते हिन्दू संगठन और कई सामाजिक संगठन अब ऐसे मामलों पर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है। उक्त घटना की जानकारी मिलने से आमलोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस तरह की घटनाएं घटिया मानसिकता से धर्म विशेष के लोगों द्वारा किए जाने पर हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश है वही पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से भी लोग नाराज है।नाबालिक लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण के आरोपियों और बलात्कार के मामले में आरोपियों पर कठोर कार्यवाही जनापेक्षा की जाती है। साजिश करके दूसरे धर्म की लड़कियों को निशाना बनाए जाने को लेकर लोगों में अत्यधिक आक्रोश है पुलिस से मामले पर कठोर कार्यवाही की अपेक्षा है ताकि इस तरह की घटिया साजिश करने वाले तत्वों को सबक मिल सके।
बजरंग दल द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग
उक्त मामले में बजरंग दल ने पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस विवेचना की बात कह रही है।
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री विवेक जैन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस मामले की विवेचना कर तीन दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे नहीं तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस तरह की समाज विरोधी घटनाओं को बजरंग दल बर्दास्त नहीं करेगा।

