प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपा ने मनाया स्वच्छता अभियान, किया रक्तदान

भाजपा ने आयोजित किया विभिन्न सेवाभावी कार्यक्रम

बैगांचल एक्सप्रेस, डिण्डौरी, 17 सितंबर 2025, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम के नेतृत्व मे जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कडी मे मण्डल डिण्डौरी के द्वारा मॉ. नर्मदा तट पर प्रात: स्वच्छता अभियान चलाकर संकल्प लिया गया। इसके उपरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल संवाद व स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, सहित भाजपा पदाधिकारियों ने किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी भाजपा युवामोर्चा व मण्डल के पदाधिकारियों के द्वारा रक्तदान किया गया।

प्रधानमंत्री के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को हम सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाते है। जिसमें आज तीन प्रमुख कार्यक्रम किए गए, जिसमें से स्वच्छता अभियान जो कि हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे आस पास परिसर, मंदिर, जलाशय एवं प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों मे स्वच्छता अभियान कर हम सभी ने संकल्प लिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से सभी पीड़ित, बीमार मरीजों के निःशुल्क ईलाज की व्यवस्था की गई है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!