बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 17 सितंबर 2025, विकासखंड अमरपुर क्षेत्रांतर्गत रानी अवंती बाई स्मारक रामगढ़ में विकासखंड स्तरीय स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष हन्नु सिंह पट्टा, स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वंदना ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश नारनौरे विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे जन अभियान परिषद तथा स्वच्छ भारत मिशन विकासखंड समन्वयक योगेंद्र वरकड़े तथा वरिष्ठ नागरिक अशोक ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर की उपस्थिति में रानी अवंती बाई स्मारक में रानी अवंती बाई की पूजन अर्चन कर किया गया।

तत्पश्चात आंशिक रूप से श्रमदान द्वारा गार्डन की साफ सफाई की गई तथा अंत में उपस्थित समस्त सहभागियों को जनपद अध्यक्ष हन्नु सिंह पट्टा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित सहभागियों को अपने-अपने ग्रामों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा श्रमदान कर ग्राम के सार्वजनिक स्थल और घरों को स्वच्छ तथा 100% शौचालय प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया।
उक्त कार्यक्रम में पंचायत समन्वयक इंदर सिंह धूमकेतु, पंचायत सचिव ठाकुर सिंह मरावी, रोजगार सहायक सुनील ठाकुर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था से गणेश केवट, अरविंद यादव, राकेश कुमार मरावी, मेंटर्स राधे श्याम बनवासी, लाल सिंह ठाकुर, पत्रकार बलराम राजपूत, राजाराम बर्मन, रीत सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुशराम, राकेश कुमार बर्मन, गणेश धुर्वे, कैलाश वनवासी, राजेंद्र धुर्वे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

