अधीक्षका को हटाने जनसुनवाई में दिया गया आवेदन

बैगांचल एक्सप्रेस, डिण्डौरी, 16 सितंबर 2025, जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रुसा में नियुक्त अधीक्षिका श्रीमति अम्बिका साहू की शिकायत करते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई। जिला कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत में रुसा सहित चार ग्राम पंचायत से सरपंचों सहित जनपद पंचायत करंजिया के उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों के भी हस्ताक्षर है। सौंपी गई शिकायत में दर्जनों ग्रामीणों ने अधीक्षिका की कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए उन्हें आदिवासी कोटे के विरुद्ध पदस्त किए जाने का मुद्दा विशेष तौर पर उठाया गया है।

जनसुनवाई में प्रेषित शिकायत के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रुसा में आदिवासी कोटा में नियुक्त श्रीमति अम्बिका साहू को अधीक्षिका पद से पृथक करने की मांग की जाती है। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रुसा . करंजिया में कार्यरत श्रीमति अम्बिका साहू वर्ग-3 (प्राथमिक शिक्षक) विगत लगभग 17 वर्षों से अधीक्षिक पद पर कार्यरत है। जो कि पिछड़ा वर्ग से आती है जो कि अपने कर्तव्यों को सत्य निष्ठा एवं समर्पण भाव से नहीं कर रही है। उनके विरुद्ध मुख्य शिकायत यह है कि अधीक्षिका द्वारा छात्रावास में मुख्यालय बनाकर नहीं रहती है, कभी कभी आती है। ज्यादातर अपने घर पर ही रहती है। छात्रावास की खाद्यय सामग्री आदि का भण्डारन (स्टोर) अपने घर पर रखती है। जिसका उपयोग अपने घर परिवार में भी किया जाता है। जिससे गरीब बच्चों का हक छीना जा रहा है। किसी भी त्यौहार का अवकाश होने के दो तीन दिन पूर्व से छात्रावास की छूटटी कर दी जाती है और विलम्ब से छात्राओं को वापस छात्रावास में बुलाया जाता है। बच्चियों से छात्रावास का कार्य कराना जैसे झाडू कचड़ा फेंकना आदि करवाया जाता है। अधीक्षिका की लापरवाही के चलते पूर्व में एक कमरे का 20-25 छात्राओं का सामान जलकर खाक हो गया था।तत पश्चात फायर ब्रिगेड (दमफल गाडी) द्वारा आग बुझाई गई थी। जिसकी जांच अभी तक नहीं हुई आग कैसे लगी। इन शिकायतों और लापरवाहीयों को देखते हुये। 06/10/2018 को इसका स्थानांतरण किया गया था लेकिन उन्होंने अपने दमखम के चलते पदस्त अधीक्षिका गिरजा परस्ते को चार्ज नहीं दिया गया था।
इनकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा दिनांक 20/01/2018 एवं 01/02/2021 को कलेक्टर डिण्डौरी तथा 25/07/2023 को सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी डिण्डौरी दी गई एवं 16/06/2025 को CM Helpline 181 में भी शिकायत की गई है जिसकी जाँच/कार्यवाही आज दिनांक तक नहीं हुई है, न ही अब तक कोई कार्यवाही उक्त अधीक्षिका के विरुद्ध हुई है। उक्त अधीक्षिक के सम्बंध में उनकी आय व्यय की भी जांच की जाये, क्योंकि आदिवासी बाहुल क्षेत्र के छात्राओं का हक छीना जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है।
शिकायत में श्रीमति अम्बिका साहू प्रा. शिक्षक (वर्ग-3) को पृथक कर आदिवासी अधीक्षिका नियुक्त किए जाने की मांग की गई है।

