
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 15 सितंबर 2025,जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर आपत्तिकर्ताओं के आवेदनों की समीक्षा और निराकरण हेतु जिला पंचायत सभागार जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को 3 बजे से रखी गई। जिसमें जिले भर से आपत्ति करने वाले आवेदकों की भीड़ जिला पंचायत परिसर में देखी गई।

जिला पंचायत परिसर में आवेदकों के साथ जनपद स्तरीय नेता और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए। जिला पंचायत में आज सुबह से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की इस भर्ती प्रक्रिया के चलते भारी गहना गहमी रही। सुबह से ही जिले भर से आई आवेदिका ओ और उनके परिजनों की भीड़ भाड़ जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट के आस पास दिखाई। वहीं तमाम दलाल भी जिला पंचायत में सक्रिय रहे। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के संबंध में ऑनलाइन सूची जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक रखी गई है जिसमें आपत्ति करने वाले आवेदकों को भी बुलाया गया है उनका पक्ष सुनने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों का निराकरण कर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जावेगी।

