धर्म जागरण हेतु सद्भावना यात्रा का आयोजन

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 15 सितंबर 2025, मानव उत्थान सेवा समिति, जिला डिंडोरी के तत्वाधान में ग्राम पंड्रितालाब से रूसा होते हुए ग्राम पकरी तक भव्य सद्भावना यात्रा का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भगवत-भक्तों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे परम पूज्य सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज की परम शिष्याएं — महात्मा समता बाई जी, निरंजना बाई जी एवं ज्ञानवती बाई जी का दिव्य सान्निध्य प्राप्त हुआ। पूरे मार्ग में भक्तजनों ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक यात्रा का स्वागत किया।यात्रा उपरांत ग्राम पकरी में आयोजित सत्संग में संत-महात्माओं द्वारा प्रवचन हुए। उन्होंने धर्मग्रंथों के उद्धरणों के माध्यम से जीवन के मूल्यों, आध्यात्मिक साधना, सत्संग के महत्व तथा नैतिक आचरण पर प्रकाश डाला। प्रवचन सुनकर उपस्थित जनमानस भाव-विभोर हो गया।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने हेतु समय-समय पर किए जाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!