ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, हाइवा वाहन जप्त

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी : 02 जून,2026, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 1 जून 2026 को ग्राम सक्का, तहसील व थाना डिण्डौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक हाइवा वाहन क्रमांक MP52ZA8144 को खनिज गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

वाहन चालक अर्जुन सोनवानी पिता मदन सिंह, निवासी ओड़हारी, तहसील घुघरी, जिला मंडला के कब्जे से उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली डिण्डौरी में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!